Wednesday, September 7, 2016

अपनी भाषा से कितना प्यार करते हैं, गूगल को बताइए

गूगल भारत में अपनी योजनाएं इन संभावनाओं के अनुरूप ही बना रहा है। इसी के तहत गूगल अपनी ट्रांसलेट कम्युनिटी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। दो भाषाओं को जानने वाला कोई भी व्यक्ति इसके लिए योगदान दे सकता है। जैसे कि आप हिंदी और अंग्रेजी जानते हैं और अंग्रेजी के शब्दों या छोटे जुमलों (च्ीतंेमे) को सही हिंदी में अनुवाद कर सकते हैं, तो आपका स्वागत है। आप हिंदी से अंग्रेजी में भी ट्रांसलेट कर सकते हैं। हिंदी ही नहीं आप अन्य भाषाओं को जानते हैं तो भी आप उनके अनुवाद में सहयोग कर सकते हैं। मान लीजिए कि आप हिंदी और गुजराती दोनों जानते हैं तो आप इनके एक-दूसरे के ट्रांसलेशन में भी मदद कर सकते हैं।

इसके अलावा आप पहले से ट्रांसलेट हुए शब्दों की गुणवत्ता को चेक कर भी सहयोग दे सकते हैं। आपको क्या करना है, आप इस लिंक पर जाकर समझ सकते हैं- https://translate.google.com/community

अगर आप गूगल के इस आयोजन में शामिल होना चाहते हैं तो देर किस बात की, अधिक से अधिक शब्दों या शब्द-युग्मों (Phrases) का ट्रांसलेशन कर अपनी प्रिय भाषा के प्रोत्साहन में योगदान दीजिए। इसे ऐसे समझिए कि कोई गूगल सर्च पर जाकर किसी शब्द का अनुवाद ढूंढता है और उसे सही उत्तर मिलता है तो उसे कितना अच्छा लगता है। आपको स्वयं भी कई बार ऐसी सर्च की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में अपनी भाषा के त्रुटिरहित अनुवाद का बड़ा बैंक बनाने में आफ महत्ती योगदान दे सकते हैं।

एक बात और, गूगल अगस्त के पूरे महीने हर कॉन्ट्रिब्यूटर (योगदानकर्ता) के ट्रांसलेशन का पूरा रिकॉर्ड रखेगा। ऐसे में सोच क्या रहे हैं, आइए, गूगल के साथ जुड़ कर अपनी भाषा के प्रचार-प्रसार में हाथ बंटाएं। इसके लिए बस आपको इस लिंक पर छोटे से फॉर्म को भरना होगा...http://bit.ly/2as7TMv.

No comments:

Post a Comment

dfgdsgf

 ss