Saturday, July 30, 2016

C भाषा में चर (वेरियबल) नाम करण के नियम

Variables Naming Convention
1.   चर (वेरियबल) का नाम केवल और केवल लेटर (अक्षर) ¼A-Z,a-z½ से प्रारंभ होना चाहिए। इसके नाम के प्रारंभ में कोई भी अंक, स्पेषल लेटर(अक्षर) को प्रयोग नही किया जा सकता है। परंतु द्वितीय से आठवे स्थान पर अंक एवं अंडर स्कोर का प्रयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कोई विषेष अक्षर (स्पेषल सिंबोल) चर (वेरियबल) के नाम में प्रयोग नहीं किया जा सकता है।
2.   चर (वेरियबल) में नाम में ब्लैंक स्पेस एवं कोमा का प्रयोग नही किया जाता है।
3.   चर (वेरियबल) के नाम में अधिकतम आठ अक्षर हो सकतें है।
4. किसी भी कीवर्ड का प्रयोग चर(वेरियबल) के नाम के रूप में नही किया जा सकता है ।
5. चर(वेरियबल) का नाम लघु, सरल एवं स्पष्ट होना चाहिए।
6. सी केस सेंसटिव भाषा है अतः केपिटल लेटर एवं स्माल लेटर को अलग अलग समझा जाता है। इसमें  A एवं  a अलग होते है।
7. प्रोगा्रम में एक जैसे नाम के दो या अधिक वरियेबल को डिफाइन नही किया जा सकता है।

उदाः   
सही चर (वेरियबल) का नामः   
  Result:  क्योकि यह बडे आर से प्रारंभ हुआ है।   - नियम एक के अनुसार
    first:  क्योकि यह छोटे एफ से प्रारंभ हुआ है।    - नियम एक के अनुसार 
  value_1:  क्योंकि नाम में अंडर स्कोर का प्रयोग किया जा सकता है। - नियम एक के अनुसार 
   One1:  क्योंकि नाम में अंक का प्रयोग किया जा सकता है।  - नियम एक के अनुसार

गलत  चर (वेरियबल) का नामः 
    1Result: क्योकि नाम के प्रारंभ में काई भी अंक नही हो सकता है। - नियम एक के अनुसार
     Sim int:  क्योंकि चर (वेरियबल) में ब्लैंक स्पेस नही हो सकता है।  -नियम के 2 अनुसार
One@Jab: क्योकि नाम में कोई भी विषेष अक्षर (स्पेषल सिंबोल) प्रयोग नही किया गया है।                                                               - नियम 2 के अनुसार
Address_12:  क्योंकि चर (वेरियबल) में अधिकतम आठ लेटर (अक्षर) होसकते है।                                                                          -नियम के 3 अनुसार


2 comments:

dfgdsgf

 ss